उन्होंने मनाना छोड़ दिया, हमने रूठना छोड़ दिया,
उन्होंने पूछना छोड़ दिया, हमने बताना छोड़ दिया.
जिन होंठों पे मरा करते थे हम, मेरे लबों को उनसे चूमना छोड़ दिया.
खामोशियाँ, तन्हाईया बहोत भाती अबतो हमको, मेरी परछाई ने ही मेरा दामन छोड दिया.
उन्होंने मनाना छोड़ दिया, और हमने रूठना.......
वो मूरत जो हमने बसाई थी कभी इन आँखोमे,
हर घडी जो हम देखते थे उनकी आँखोसे,
हमे मजधार में छोड दिया, उन्होंने किनारा भी छोड दिया. मेरे ही माज़ी ने मुझे डुबो के छोड दिया.
उन्होंने मनाना छोड दिया, हमने रूठना........
ऐसा भी क्या मेरा उनसे बैर, कभी साँस बनके बसते थे मेरे रूह में, दिल तोड दिया, मुझे मुर्दा बनाकर छोड दिया.