जनानयक
नायक वह जो जन मन जाने, नायक जो जन मन को भावे. नायक दुःखीजन देख दुःखी हो, नायक दुःखी के दुःख मिटावे.
नायक ना झूठी बात बनाये, नाही कपट छल जाल बिछाए,
नायक जो मनका सच्चा हो, नायक वो सबसे अच्छा हो.
ना नायक जो धर्म को पूछे, नायक केवल कर्म को जाने.
जन के दुःख को अपना जाने, जन के सुख को सबका माने,
अपने दुःख को अपना माने, अपने सुख को जन का जाने,
कभी ना एकल शुभ फल खावे, नायक सबके साथ मे आवे.
नायक नायक हर कोई गाये, फिर भी ना वो गर्व को पाए,
ऐसा नायक हर कोई चाहे, सदियों मे पर एक ही आये.
हैं कोई ऐसा लायक नायक, जन जन मे जो पूजा जायें
सदियों मे वो एक ही आये, सबके मन को वो जो भाये. नायक वो जो जन मन जाने, नायक जो जन मन को भावे.
- स्नेह पालनपुरी