Showing posts with label लोकशाही. Show all posts
Showing posts with label लोकशाही. Show all posts

Thursday, 30 March 2023

राजा की दीवानी

जनता को राजा से प्यार हो गया,
 राजा को सिहासन से प्यार हो गया.
 जनता ने राजा को सर पर उठा लिया,
 राजा सिंहासन पर बैठ गया.
जनता ने सिंहासन को सर पर उठा लिया.
 राजा को घूमने का शौक था.
 जनता सिंहासन उठा के घूम रही थी,
 राजा खुश था क्योंकि सिहासन साथ था,
 जनता खुश थी क्योंकि राजा साथ था,
 राजा को घूमने का नशा हो गया था,
जनता घुमाते घुमाते भूख से चकरा रही थी,
 राजा बोला यही सुख है,
 भूखी और चक्कराई जनता ने मान लिया,
 राजा ने कहा सिहासन में नीचे मत रखना,
 अगर मैं नीचे आ गया तो शैतान तुम्हें मार खाएगा,
 डरी हुई जनता सिहासन उठाए घूम रही है,
 कोई समझाने की बात करता है तो उसे ही वह शैतान समझ लेती है,
 और इसी बात को सुख मानती है कि भूखे तो भूखे ही सही शैतान से तो बचे हुए हैं.

-स्नेह पालनपुरी